खम्हारडीह थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, प्रतिबंधित हुक्का-पॉट जब्त
रायपुर। राजधानी रायपुर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में खम्हारडीह थाना पुलिस ने प्रतिबंधित हुक्का सामग्री का भंडारण करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से बड़ी मात्रा में हुक्का से संबंधित सामग्री बरामद की गई है।
पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशानुसार जिलेभर में नशे के कारोबार पर सख्ती बरती जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 02 जनवरी 2026 को पुलिस को सूचना मिली कि थाना खम्हारडीह क्षेत्रांतर्गत गीतांजली कॉम्पलेक्स के पास स्थित एक मकान में प्रतिबंधित हुक्का सामग्री का भंडारण किया जा रहा है।
सूचना की पुष्टि के बाद वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं थाना प्रभारी खम्हारडीह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बताए गए मकान में रेड कार्रवाई की।
मकान से मिला हुक्का सामग्री का जखीरा
रेड के दौरान मकान में मौजूद व्यक्ति ने अपना नाम सूरज नायडू निवासी खम्हारडीह रायपुर बताया। तलाशी लेने पर मकान से बड़ी मात्रा में हुक्का पॉट, पाइप, नोजल, कोयला, विभिन्न फ्लेवर, तंबाकू एवं अन्य हुक्का संबंधित सामग्री बरामद की गई।
जप्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 40,000 रुपये आंकी गई है।
पुलिस ने आरोपी सूरज नायडू को मौके पर ही गिरफ्तार कर उसके खिलाफ थाना खम्हारडीह में अपराध क्रमांक 03/2026 दर्ज किया है। आरोपी पर
धारा 4(क), 21(क) – सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम 2003 एवं संशोधन अधिनियम 2023 के तहत कार्रवाई की गई है।
गिरफ्तार आरोपी का विवरण
नाम: सूरज नायडू
पिता: स्व. जितेन्द्र कुमार
उम्र: 37 वर्ष
निवास: मकान नं. 603, डी.एम. वाटिका, थाना खम्हारडीह, जिला रायपुर
नशे के कारोबार पर सख्त नजर
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि नशे से जुड़े किसी भी अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शहर में लगातार पेट्रोलिंग, निगरानी और मुखबिर तंत्र के जरिए ऐसे कारोबारियों पर शिकंजा कसा जा रहा है।


No comments:
Post a Comment