रायपुर सूटकेस मर्डर-कांड... प्रॉपर्टी हड़पने के चक्कर में मर्डर, आरोपी गिरफ्तार
रायपुर। रायपुर के सूटकेस मर्डर कांड के आरोपी पति-पत्नी को पुलिस दिल्ली से रायपुर ले आई है। इस दौरान एयरपोर्ट पर दोनों मीडिया के सामने अपना मुंह छिपाते और सवालों से बचते दिखे। पुलिस को शक है कि यह मर्डर प्रॉपर्टी हड़पने के चक्कर में किया गया है।
रायपुर SSP सिंह के मुताबिक, मर्डर अंकित उपाध्याय और शिवानी शर्मा ने किया है। पुलिस को आशंका है कि मृतक किशोर पैकरा घर पर अकेले रहता था। उसकी दो बहने है जिसमें एक की मौत हो चुकी है और दूसरी दुर्ग में रहती है। किशोर की मां की भी करीब सालभर पहले मौत हो चुकी है। अंकित से उसकी जान पहचान प्रॉपर्टी खरीदने बेचने को लेकर हुई थी। अंकित पेशे से वकील है। वह जानता था कि किशोर का कोई उत्तराधिकारी नहीं है। मृतक किशोर का हांडीपारा इलाके में मेन रोड में खुद का पुश्तैनी घर है। आसपास के लोगों ने बताया कि यहां वह अकेला रहता था। अंकित अक्सर घर आया जाया करता था। वह उसके लिए खाना और पानी जार में लेकर आता था। किशोर की कोई लाइफस्टाइल नहीं थी। उसके पास एक पुरानी साइकिल थी लेकिन शारीरिक परेशानी कि वजह से वह कहीं आता जाता नहीं था। अंकित ही उसकी देखरेख करता था। आशंका है कि यह भी प्रॉपर्टी हड़पने के लालच में वह कर रहा था।
इस हत्याकांड के बाद पुलिस दोनों आरोपियों को मंगलवार को दिल्ली से गिरफ्तार करके फ्लाइट से रायपुर लाई। रायपुर एयरपोर्ट पर शिवानी मीडिया के कैमरे देखकर कपड़े से लगातार अपना मुंह छिपाने लगी।
वहीं अंकित भी मीडिया से बातचीत करने से बचता दिखा। फिलहाल मंगल-बुधवार देर रात तक पुलिस पति-पत्नी से पूछताछ करती रही। संभावना है कि इस मामले में पुलिस आज खुलासा कर सकती है।
इस मामले में मंगलवार को SSP डॉक्टर लाल उमेद सिंह ने आरोपियों की दिल्ली में गिरफ्तारी के बाद मीडिया से बातचीत की।
No comments:
Post a Comment