प्रथम चरण में हुए जिला पंचायत सदस्यों के निर्वाचन के परिणाम घोषित
अम्बिकापुर। त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 के अंतर्गत प्रथम चरण में हुए जिला पंचायत सदस्यों के निर्वाचन मतों के गणना की परिणाम घोषणा कर दी गई है।
रिटर्निंग ऑफिसर पंचायत विनय कुमार अग्रवाल ने नवनिर्वाचित सदस्यों को विजयी प्रमाण पत्र प्रदाय की। जिसमें जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 01 से अभ्यर्थी दिव्या भारत सिंह सिसोदिया को कुल 23009 मत, सरिता पैकरा को 8774 मत प्राप्त हुए, क्षेत्र क्रमांक 02 से अनिता राजवाड़े को 13033 मत, पारस मीरा राजवाड़े को 7705 मत, पायल विश्व विजय तोमर को 14482 मत, एवं प्रभा यादव को 1368 मत, क्षेत्र क्रमांक 3 से अनिमा केरकेट्टा को 13301 मत बॉबी अंकिता लकड़ा को 1380 मत, बुधमेत कुजूर को 1714 मत फुलेश्वरी सिंह को 3237 मत, निर्मल सिंह को 1347 मत, रामाधार सिंह को 578 मत, संजय कुमार सिंह को 1945 मत, सुखराम सिंह को 9196 मत, क्षेत्र क्रमांक 04 से बिहारीलाल तिर्की को 3537 मत, छन्दन लकड़ा को 4155 मत, देवेंन्द्र सिंह मराबी को 6287 मत, मोनिका पैंकरा को 9377 मत, संतोष उइके को 3052 मत, सोमार साय बरवा को 2153 मत, सुधीर केरकेट्टा को 2385 मत, सुरज सिंह को 5355 मत, क्षेत्र क्रमांक 05 से कामेन्द्र कुमार राजवाड़े को 4989 मत, लीलावती राजवाड़े को 821, मीना राजवाड़े को 3491 मत, रघुवीर प्रसाद सूर्यवंशी को 1107 मत, राहुल राजवाड़े को 2299 मत, राजेश गुप्ता को 1213 मत, शुभलाल राजवाड़े को 467 मत, सुनीता कृष्णा राजवाड़े को 1084 मत, विजय अग्रवाल को 13090 मत, विरेन्द्र सिंह देव को 3821 मत, क्षेत्र क्रमांक 06 से प्रमीला सोनवानी को 6687 मत, राधा रवी को 7470 मत, रजनी रघुवीर सूर्यवंशी को 2178 मत, संतोषी को 1889 मत, वर्षा पप्पू सोनवानी को 6808 मत, क्षेत्र क्रमांक 07 से चिन्तामणी सिंह को 1748 मत, काजल सिंह को 1642 मत, मीना सिंह श्याम को 3394 मत, रैमुनिया करियाम को 8222 मत, सरस्वती को 6084 मत, विजन्ती सिदार को 2909 मत प्राप्त हुए है।
इस प्रकार त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 के क्षेत्र क्रमांक 01 से दिव्या भारत सिंह सिसोदिया 23009 मत, क्षेत्र क्रमांक 02 से पायल विश्व विजय तोमर 14482 मत, क्षेत्र क्रमांक 03 से अनिमा केरकेट्टा 13301 मत, क्षेत्र क्रमांक 04 से मोनिका पैंकरा को 9377 मत, क्षेत्र क्रमांक 05 से विजय अग्रवाल 13090 मत, क्षेत्र क्रमांक 06 से राधा रवी ने 7470 मत एवं क्षेत्र क्रमांक 07 से रैमुनिया करियाम ने 8222 मतों से विजयी प्राप्त किए।
No comments:
Post a Comment