डांस टीचर खुदकुशी मामले में फरार आरोपी ओडिशा से रफ्तार

 

रायगढ़। जिले में पिछले माह डांस टीचर की आत्महत्या में पुलिस ने फरार आरोपी को ओडिशा से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार 5 मई को चक्रधरनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत किराये के मकान में रहने वाली युवती अनिमा साहू मूल निवास सारंगढ़ बिलाईगढ़ के द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या की घटना सामने आई थी। इस घटना को लेकर मृतिका के पिता ने बताया था कि उसकी लडक़ी एक साल से डांस एकेडमी बंगलापारा रायगढ़ में कथक डांस टीचर का काम कर रही थी। चार मई की रात अनिमा घर वालों से सामान्य बातचीत की थी, दूसरे दिन उन्हें अनिमा के घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेने की सूचना मिली।

फांसी लगाकर आत्महत्या करने के बाद चक्रधर नगर पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए मृतका के परिजनों एवं सहेलियों से पूछताछ की गई। इस दौरान पता चला कि अनिमा साहू को सरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सूरजगढ़ निवासी शेष कुमार प्रधान (24) पसंद करता था और शादी करना चाहता था लेकिन अनिमा उसे पसंद नहीं करती थी। शेष कुमार प्रधान अनिमा को शादी के लिए लगातार परेशान कर प्रताडि़त करता था। इसकी जानकारी अनिमा ने कई बार अपने माता-पिता व बहनों को दी थी। चार मई को भी शेष कुमार और अनिमा के बीच काफी बातचीत हुई जिससे परेशान होकर अनिमा ने आत्महत्या की।

इस घटना के बाद चक्रधरनगर पुलिस ने 13 मई को आरोपी शेष प्रधान पर धारा 306 आईपीसी के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी की पतासाजी की गई, इसकी भनक लगते ही आरोपी शेष कुमार अपने निवास सूरजगढ़ से फरार हो गया और गिरफ्तारी से बचने अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर लगातार अपना रहने का ठिकाना बदल रहा था। पुलिस उसके रिश्तेदार और मुखबिरों से लगातार जानकारी लेकर गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही थी। चक्रधर नगर थाना प्रभारी प्रशांत प्रशांत राव को कल आरोपी के ग्राम जामगांव पुइतला बलांगीर (ओडिशा) में रहने की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक को अवगत कराकर उनके मार्गदर्शन पर तत्काल चक्रधरनगर पुलिस की टीम बलांगीर ओडिशा में दबिश दिया गया। आरोपी को एक घर में खाना बनाते समय ही हिरासत में लेकर उसके परिजनों को सूचना दी गई। आरोपी से पूछताछ कर गिरफ्तारी की सम्पूर्ण कार्रवाई कर आज आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।


No comments:

Post a Comment