कांग्रेस में इस्तीफे के झड़ी : पूर्व प्रदेश महामंत्री चंद्रशेखर शुक्ला ने किया भाजपा प्रवेश...

 

रायपुर । लोकसभा चुनाव जैसे-जैसे पास आ रहा है, वैसे वैसे कांग्रेस को झटके लग रहे है। देखा जाए तो पार्टी में इस्तीफे के झड़ी लग गई है। कई पुराने नेता पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महामंत्री रहे चंद्रशेखर शुक्ला शनिवार को भाजपा में शामिल हो गए।

भूपेश बघेल पर उन्होंने तंज कसते हुए उन्हें गोबर चोट्टा कहकर संबोधित किया। उन्होंने कहा कि चोरों के साथ काम करने में परेशानी हो रही थी, इसलिए मोदी परिवार में शामिल हुआ हूं। चंद्रशेखर शुक्ला ने कबीरधाम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सामने भाजपा प्रवेश किया है। चंद्रशेखर शुक्ला ने बीते दिनों कांग्रेस छोड़ दिया था और कांग्रेस पर उपेक्षा का आरोप लगाया है।

इधर लोरमी में कांग्रेस को एक बार फिर झटका लगा है। कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष शोभाराम कश्यप ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इतना ही नहीं पार्टी पर उपेक्षा का भी आरोप लगाया है। वहीं जानकारी मिली है कि वे कवर्धा में सीएम विष्णुदेव साय के समक्ष भाजपा में प्रवेश किया है।

भाजपा के जिला उपाध्यक्ष जसविंदर बग्गा ने बताया कि मंच पर कांग्रेस व जोगी कांग्रेस के कई बड़े नेताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया है। इनमें पूर्व प्रदेश कांग्रेस प्रभारी महामंत्री चंद्रशेखर शुक्ला, कांग्रेस के मुंगेली जिला उपाध्यक्ष शोभराम कश्यप, प्रदेश किसान कांग्रेस के महामंत्री सिद्धार्थ चंद्रा, मनोज कुमार (पार्षद प्रतिनिधि), पार्षद तीजन गेन्ड्रे, पार्षद ममता गेन्ड्रे, पार्षद संजय बर्मन, बिसेन बंजारे, कार्तिक कुमार, काशीराम बैगा, जोगी कांग्रेस से अश्वनी यदू, रंजीत वर्मा समेत दर्जनभर लोग शामिल है।

कांग्रेस ओबीसी विभाग के उपाध्यक्ष शंकर लाल साहू ने दिया इस्तीफा

बता दें कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को झटके पर झटका लग रहा है। आज ही शंकर लाल साहू ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। शंकर लाल साहू कांग्रेस ओबीसी विभाग के उपाध्यक्ष थे। शंकर लाल साहू ने रायपुर लोकसभा से टिकट मांगी थी। उन्होंने कांग्रेस पर साहू समाज की उपेक्षा का आरोप लगाया है। कहा जा रहा है कि शंकरलाल साहू जल्द ही भाजपा प्रवेश कर सकते हैं। उन्होंने रायपुर लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल से मुलाकात की है।


No comments:

Post a Comment