एक्स आर्मी फाउंडेशन ने ग्यारह लाख ग्यारह हजार ग्यारह सौ ग्यारह राखी भेजने का लिया संकल्प

 

रायपुर, 05 अगस्त 2023

आज दिनांक 5 अगस्त दिन शनिवार को एक्स  आर्मी फाउंडेशन ( वीरांगना) की समीक्षा बैठक बुलाई गई थी। इस बैठक की प्रमुख बातो में अब तक एक्स आर्मी फाउंडेशन  के द्वारा किए कार्यों का अवलोकन के साथ ही आने वाले आगामी कार्यों पे चर्चा किया गया। जिसमे प्रमुख  रूप से हमारे सैनिक भाईयो के लिए ग्यारह लाख ग्यारह हजार ग्यारह सौ ग्यारह राखी भेजने के विषय पर चर्चा हुई,साथ ही आने वाले 29 अगस्त को कोटा के आर्मी कैंट में राखी उत्सव का आयोजन एक्स आर्मी फाउंडेशन द्वारा किया जाना है। जिसमे सभी सैनिक भाईयो की कलाइयों पे विरांगना  बहनों द्वारा राखी बान्धी जाएगी और, सैनिक भाईयो की लम्बी उम्र की कामना सभी बहनों द्वारा किया जाएगा। 


हमारी प्रदेश अध्यक्ष (वीरांगना)  राधा राजपाल के घर पर रखी गई थी। जिसमे हमारे (राष्ट्रीय अध्यक्ष ) दिनेश मिश्रा  (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष) मनदीप सिंह ,(राष्ट्रीय सह सचिव) ऋषि वासवानी , (राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी ) रंजन नाग्, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ( वीरांगना) कंचन चौहान  प्रदेश अध्यक्ष (विरांगना) राधा राजपाल प्रदेश उपाध्यक्ष (विरांगना)  शिवानी सिंह , प्रदेश सचिव(विरांगना)  बबिता रोहरा ,प्रदेश सचिव(विरांगना) प्रीति अटलानी,जिला अध्यक्ष (विरांगना ) सुनीता पाठक जी, जिला उपाध्यक्ष (विरांगना) कल्पना दानोदिया, जिला उपाध्यक्ष(विरांगना) अवनीत कौर, जिला सचिव (विरांगना)प्रिया सिंह "सीमा"  जिला मीडिया प्रभारी(विरांगना) सुरभि सिंह,एवम संगठन मंत्री,(विरांगना )आकांक्षा शुक्ला उपस्थित रही। 

No comments:

Post a Comment