सुकमा : सेजेस के बच्चों ने किया कुकानार गौठान का शैक्षणिक भ्रमण

 

सुकमा, 24 जुलाई 2023

स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल कुकानार के विद्यार्थियों को ग्राम पंचायत कुकानार में स्थित गौठान का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। जहां बच्चों को गौठान में संचालित रीपा के कार्यों से अवगत कराते हुए सुराजी ग्राम में उद्योग के महत्व एवं उद्देश्य को बताया गया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न गतिविधियों अगरबत्ती निर्माण, ब्रेड निर्माण सहित मुर्गी उत्पादन, बटन मशरूम एवं ओस्टर मशरूम का उत्पादन कार्य को देखा। साथ ही बच्चों को गोबर गैस से बिजली उत्पादन व जैविक खेती की जानकारियां दी गई। रीपा में होने वाले कार्य को देखकर उत्साहित बच्चों ने बताया कि दैनिक उपयोग में आने वाली अगरबत्ती, ब्रेड निर्माण की प्रक्रियाओं को देखा। वहीं गौठान में कार्यरत महिलाएं भी बच्चों को देखकर काफी उत्साहित दिखीं। उन्होंने बच्चों को पुनः शैक्षणिक भ्रमण के लिए आने कहा।
इस दौरान सेजेस प्राचार्य धर्मेंद्र चौहान, शिक्षक, रीपा मैनेजर मयंक चौहान, सरपंच मंगलदाई सहित अन्य उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि प्रदेश सरकार की महत्वकांक्षी योजना रीपा के तहत गांवों में आजीविका मूलक गतिविधियों का संचालन जिले के कुकानार, बिरसठपाल, गोंगला, रामाराम, एर्राबोर, नागलगुण्डा में किया जा रहा है। जिससे जुड़कर समूह की महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त हो रही है। इसके साथ ही ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती भी मिल रही है।

No comments:

Post a Comment