खैरागढ़ - गोबर खरीदी में खराब प्रदर्शन पर पांडुका रोजगार सहायक को कारण बताओ नोटिस जारी

खैरागढ़, 12 जुलाई 2023

गोधन न्याय योजना के समीक्षा बैठक में कलेक्टर  गोपाल वर्मा ने गोबर खरीदी में खराब प्रदर्शन और एंट्री नही करने पर पांडुका के रोजगार सहायक को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने बैठक में नाराजगी व्यक्त कर ग्राम पंचायत के सचिव और संबंधित ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी के कार्यों की समीक्षा कर खराब प्रदर्शन वाले अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्यवाही के करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने विकासखंड के सक्रिय गोठानों में वर्मी कंपोस्ट के उत्पादन व विक्रय की प्रगति की जानकारी ली और कहा कि गोठानों में वर्मी कंपोस्ट के उत्पादन व विक्रय में प्रगति लाएं। उन्होंने कहा कि फसलों के लिए वर्मी कंपोस्ट की उपयोगिता के बारे में किसानों को जानकारी दें। उन्हें वर्मी कम्पोस्ट के उपयोग के लिए प्रोत्साहित करें।


No comments:

Post a Comment