सफेद गोंद मोरिंगा शरीर की इन बीमारियों को रखेगा कोसों दूर, जानें फायदे

   


गोंद जिसे हम कई प्रकार  रेसिपी में इस्तेमाल करते है उसको अगर हेल्थ बेसिस पर देखा जाए तो काफी फायदेमंद माना जाता है। गोंद न केवल स्वाद को बढ़ाने में मदद करता है बल्कि शरीर को बहुत से लाभ पहुंचाने में भी मदद कर सकता है।

गोंद सफेद और भूरे रंग का होता है। गोंद को पेड़ से प्राप्त किया जाता है। सफेद मोरिंगा गोंद एक नेचुरल पॉलीसेकेराइड (Natural Polysaccharide) है। गोंद के बेनिफिट्स की बात करे तो इसमें कैल्शियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस जैसे बहुत से गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को कई तरह के लाभ पहुंचाने में मदद कर सकते हैं। अगर आप गोंद को अपनी डाइट में शामिल करते है तो इससे आपको मजबूती मिलेगी। इतना ही नहीं जिनको अपनी स्किन को हेल्थी रखना है वो गोंद का इस्तेमाल कर सकते हैं। तो चलाइए आज हम आपको गोंद खाने से होने वाले फायदों से रूबरू करवाते है।

सफेद गोंद में विटामिन ए की भरपूर मात्रा पाई जाती है जो की स्किन के लिए अच्छा माना जाता है। अगर आप सफेद गोंद को अपनी डाइट में शामिल करते है तो मुंहासे, झुर्रियों जैसे प्रॉब्लम्स से हमेशा के लिए छुटकारा पाया जा सकता हैं।

सर्दी हो या गर्मी खान-पान में गड़बड़ी होने के चलते पाचन की समस्या अक्सर परेशान करती है। अगर आप पाचन की समस्या से परेशान हैं तो इस परिस्थिति में भी गोंद बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है और आप इसे अपनी डाइट शहद के साथ शामिल कर सकते है जिससे आपका पाचन पहले के मुकाबले बेहतर हो जायेगा।


No comments:

Post a Comment