एयरपोर्ट पर ‘भगवान राम’ को देख भावुक हुई महिला, किया कुछ ऐसा कि हर कोई रह गया हैरान! देखें वीडियो

 


एक वक्त था जब टीवी पर रामायण देखने के लोग बेताब दिखाई देते थे। दर्शक अपना कोई भी काम छोड़ सकते थे, लेकिन रामायण देखना नहीं भूलते थे। रामानंद सागर की रामायण में राम का किरदार अरुण गोविल ने निभाया था। वहीं सीता के रोल में दीपिका चिखालिया थीं। रामायण ने दोनों ही स्टार्स को काफी पॉपुलैरिटी दी। आलम ये है कि कई साल बाद जब एक महिला ने अरुण गोविल को एयरपोर्ट पर देखा, तो वो भावुक हो गई।


रामायण में अरुण गोविल ने प्रभु राम का किरदार निभाया ही नहीं, बल्कि उसे जिया भी है। शो में राम का रोल अदा करते हुए देख लोग उन्हें सच का भगवान समझने लगे थे। कई साल बाद आज भी अरुण गोविल के लिये दर्शकों का प्यार कम नहीं हुआ है। इस बात का सबूत एक वायरल वीडियो है। सोशल मीडिया पर रामायण फेम अरुण गोविल का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में अरुण गोविल एयरपोर्ट पर दिखाई दे रहे हैं।

No comments:

Post a Comment