छत्‍तीसगढ़ कांग्रेस की बैठक खत्‍म, सोनिया तय करेंगी प्रदेश अध्‍यक्ष

 


रायपुर। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन (RAIPUR NEWS) में प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश कोषाध्यक्ष चुनने के लिए पीसीसी डेलीगेट की बैठक हुई।

प्रदेश निर्वाचन अधिकारी हुसैन दलवाई की अध्यक्षता (RAIPUR NEWS) में हुई बैठक में सर्वसम्मति से प्रदेश अध्यक्ष और कोषाध्यक्ष के चुनाव का अधिकार कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को सौंपा गया। इसके साथ ही कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए राहुल गांधी के नाम का सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास किया गया।

बैठक में दो महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित हुये

बैठक में  पहला प्रस्ताव मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रखा जिसमें कहा गया प्रदेश के पदाधिकारियों एवं कांग्रेसजनों की भावनानुरुप भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी को बनाये जाने हेतु सर्वसम्मति से प्रस्ताव रखता हूं। इस प्रस्ताव का समर्थन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, वरिष्ठ नेता डॉ. चरणदास महंत, मंत्री टी.एस. सिंहदेव, मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह ने किया।

No comments:

Post a Comment