घर में घुसकर छात्रा से दुष्कर्म, प्रेग्नेंट होने पर हुआ खुलासा…. आरोपी गिरफ्तार

 


राजनांदगांव। जिले में एक 16 साल की मासूम के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है। यहाँ 35 साल के दरिंदे ने लड़की के साथ जबरन घर में घुसकर दुष्कर्म किया था। आरोपी ने लड़की को जान से मारने की धमकी दी थी। इस कारण उसने अपने परिजनों को कुछ नहीं बताया। लेकिन बाद में अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद ही पूरा मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला चिचोला चौकी क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, पूरा घटनाक्रम जनवरी महीने का है। पीड़िता उस वक़्त अपने घर में अकेली थी। तभी उसी के गांव में ही रहने वाला सुरेश कुमार सवाई(33) घर में घुस गया। उसने लड़की के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। लड़की के विरोध करने पर उसने उसे जान से मारने की धमकी दी।

घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। वही लड़की ने डर की वजह से अपने साथ हुए दुष्कर्म की जानकारी किसी को नहीं दी। इस बीच 18 सितंबर को नाबालिग की तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद परिजन उसे अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने उसके गर्भवती होने की बात बताई।

गर्भवती होने की जानकारी मिलते ही परिजन पुलिस के पास पहुंचे और उन्होंने पूरे मामले की शिकायत की। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेप का मामला दर्ज किया था। मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

No comments:

Post a Comment