दुर्ग के प्रो. डीसी ने कौन बनेगा करोड़पति (KBC) में जीते 50 लाख



 रायपुर। कौन बनेगा करोड़पति (KBC) के नए सीजन में छत्तीसगढ़ के दुर्ग के प्रोफेस  र दुलीचंद अग्रवाल ने 50 लाख जीते। महानायक अमिताभ बच्चन के बड़े फैन प्रो. अग्रवाल के संवाद ने दर्शकों को भी जमकर गुदगुदाया। प्रो. अग्रवाल केबीसी में छत्तीसगढ़ के पहले प्रतिभागी हैं, जिन्होंने 50 लाख जीते हैं। तीसरे पड़ाव में 75 लाख के सवाल का वे जवाब नहीं दे पाए और क्विट करने का निर्णय लिया।

अमिताभ बच्चन के फैन प्रोफेसर अग्रवाल ने 14 सवालों का जवाब दिया। इसके बाद 75 लाख के लिए सवाल पूछा गया, ‘नाटो ने अपना पहला युद्ध विराम किसके विरुद्ध तोड़ा था। इस सवाल पर प्रो. अग्रवाल कन्फ्यूज हो गए। उन्होंने क्विट करना उचित समझा। हालांकि, इस गेम के दौरान सवाल जवाब से भी ज्यादा रोमांच महानायक बच्चन और प्रोफेसर अग्रवाल के बीच संवाद था। प्रोफेसर ने केबीसी की नई परिभाषा बताई, जिसे सुनकर महानायक भी प्रभावित हो गए।

इस बार प्रतिभागियों के लिए ज्यादा मुश्किल, क्योंकि…

केबीसी में इस बार कई बदलाव किए गए हैं। इस बार तीन पड़ाव शामिल किए गए हैं। इसमें 20 हजार और 3.20 लाख के अलावा 75 लाख का नया पड़ाव है। आजादी की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर यह बदलाव किया गया है। इसी तरह 16 के बजाय 17 सवाल हैं, जिसमें 7 करोड़ के बजाय 7.5 करोड़ मिलेंगे। हालांकि, इस बार मुश्किलें बढ़ा दी हैं। इस बार सिर्फ तीन ही लाइफलाइन है। इसमें एक ऑडियंस पोल, दूसरा 50:50 और वीडियो कॉल टू फ्रेंड है। सबसे बड़ी लाइफलाइन एक्सपर्ट ओपिनियन इस बार नहीं है।


No comments:

Post a Comment