स्वामी आत्मानंद स्कूल पहुंचे कलेक्टर- एसपी… अधिकारियों पर जताई नाराजगी, जांच के दिए निर्देश

 


कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा और पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने आज नवगठित सक्ती जिले में संचालित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान पर्याप्त राशि उपलब्ध कराए जाने के पश्चात भी कार्य संतोषजनक नहीं दिखाई देने पर कलेक्टर ने संबंधित ठेकेदार के अलावा पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने राशि का उपयोग अनावश्यक कार्यों में खर्च किए जाने पर एसडीएम रेना जमील को जांच करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने विद्यार्थियों के क्लास रूम में बाहर से प्राकृतिक हवा और रोशनी आने के लिए वेन्टीलेशन तथा खिड़कियां नहीं होने पर आपत्ति जताई।

No comments:

Post a Comment