भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने “हर घर तिरंगा” अभियान का किया समर्थन, सोशल मीडिया पर शेयर की वीडियो…

 


आजादी के 75 साल पूरे होने पर देश में अमृत मोहत्सव मनाया जा रहा है। इसी के तहत हर घर तिरंगा अभियान भी चलाया जा रहा है, जिसमें मनोरंजन जगत से जुड़े सितारे भी भाग ले रहे हैं। भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने भी हर घर तिरंगा अभियान का अपने अंदाज में समर्थन किया है और सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा की है। इस तस्वीर में अक्षरा सिंह तिरंगे के तीनों रंगों का दुप्पटा ओढ़े नजर आ रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में, ‘रंग दे रंग रंगरेजवा मोहे तीन रंग में, जय हिंद लिख दे मेरे अंग-अंग में” लिखा है| एक्ट्रेस का ये पोस्ट फैंस को काफी पसंद आ रहा है और वह भी कमेंट कर जय हिंद लिख रहे हैं।

इससे पहले अक्षरा सिंह ने एक वीडियो भी साझा किया था, जिसमें वह देशभक्ति के रंग में रंगी नजर आ रही थीं। सफेद सूट और तिरंगे के रंग में रंगे दुप्पटे में अक्षरा बेहद खूबसूरत लग रही हैं| साथ ही वह वंदे मातरम गाना गाते हुए दिखाई दे रही हैं। भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर ही लाइमलाइट में बनी रहती हैं। अक्षरा भोजुपरी के साथ ही अब हिंदी दर्शकों में भी काफी फेमस हो गई हैं। ‘बिग बॉस ओटीटी’ के बाद से उनकी लोकप्रियता में इजाफा हुआ है। वहीं, इन दिनों वह अपनी फिल्म ‘डॉर्लिंग’ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। फिल्म की शूटिंग मुंबई और अयोध्या में हुई है, जो पूरी हो चुकी है।

No comments:

Post a Comment