फर्जी MBBS डॉक्टर बनकर युवती से दुष्कर्म करने वाला युवक गिरफ्तार

 



जांजगीर-चांपा। चांपा पुलिस ने फर्जी MBBS डॉक्टर बनकर युवती से दुष्कर्म करने वाले युवक को गिरफ्तार किया है। युवती ने इस मामले में 4 जुलाई को शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश की शुरू कर दी थी और अब उसे गिरफ्तार किया है।


मिली जानकारी के अनुसार, युवती की दोस्ती डेढ़ साल पहले इंस्ट्राग्राम के माध्यम से आरोपी रजनीश खंडवांग से हुई थी। युवक ने खुद को चांपा का रहने वाला और MBBS डॉक्टर होना बताया था। इसके बाद दोनों के बीच लगातार बाते होने लगी और दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया। 21 सितंबर 2021 को युवक ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया और इसके कुछ दिनों बाद ही पीड़िता को पता चला की रजनीश डॉक्टर भी नहीं है। पीड़िता को जब सच्चाई का पता चला तो आरोपी युवक उसे छोड़कर फरार हो गया।

पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की और पुलिस को आरोपी के रायगढ़ में छुपे होने की बात पता चली। इसके बाद पुलिस की एक टीम रायगढ़ पहुंची और आरोपी रजनीश खंडवांग को गिरफ्तार किया है।

No comments:

Post a Comment