हर घर तिरंगा अभियान के तहत मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की सक्रिय भागीदारी,स्कूटी और पैदल रैली में शामिल होकर लोगों को प्रेरित किया

 



सूरजपुर: "हर घर तिरंगा" अभियान के अंतर्गत पूरे छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित तिरंगा रैलियों में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सक्रिय रूप से भाग लेकर राष्ट्रीय ध्वज के प्रति जनमानस में उत्साह और सम्मान का संदेश दिया।मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने इस अवसर पर कहा कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि यह भारत की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे 'हर घर तिरंगा' अभियान को जन-जन तक पहुँचाना हमारा कर्तव्य है। यह अभियान केवल उत्सव नहीं, बल्कि आने वाली पीढियों के लिए प्रेरणा है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे स्वतंत्रता दिवस पर अपने घरों पर तिरंगा फहराकर देश के प्रति प्रेम और सम्मान प्रदर्शित करें।


10 अगस्त को भैयाथन में आयोजित मंडल स्तरीय तिरंगा रैली में मंत्री राजवाड़े स्कूटी रैली और पैदल मार्च में शामिल हुईं। इस अवसर पर वन विकास निगम अध्यक्ष रामसेवक पैकरा, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील साहू, जनपद उपाध्यक्ष राजीव प्रताप सिंह, भाजपा नेता शीतल गुप्ता तथा बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


11 अगस्त को सूरजपुर जिले के ग्राम लटोरी में आयोजित तिरंगा रैली में भी मंत्री राजवाड़े ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष ठाकुर सिंह पैकरा, जिला पंचायत सदस्य किरण केराम, भाजपा नेता अशोक अग्रवाल, भाजपा नेता महेश्वर पैकरा सहित कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने रैली में भाग लेकर देशभक्ति का परिचय दिया।

No comments:

Post a Comment